अयोध्या
अयोध्या:
अयोध्या नगर निगम के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर व्यापक चर्चा की गई। इस दौरान महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के पारित न होने को “काला दिवस” बताया गया और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला गया।
गांधी सभागार में आयोजित इस विशेष सत्र की अध्यक्षता महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन पार्षद अर्चना श्रीवास्तव ने किया। सत्र के दौरान अर्चना श्रीवास्तव ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल महिलाओं को सम्मानजनक स्थान देने के पक्ष में नहीं हैं।
चर्चा के दौरान कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और डीएमके जैसे विपक्षी दलों की कड़ी आलोचना की गई। साथ ही सदन में इन दलों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया।
पार्षद गरिमा मौर्य ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए इसे महिलाओं के अधिकारों से जोड़ते हुए अहम बताया। वहीं पार्षद मनीषा यादव ने महिलाओं की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उनकी क्षमता और भूमिका पर विश्वास जताया।
सत्र में महिला पार्षदों ने नगर निगम द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और हितों के लिए किए जा रहे कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की।
नगर निगम के इस विशेष सत्र में महिलाओं के अधिकार, सम्मान और भागीदारी को लेकर जोरदार बहस देखने को मिली। साथ ही यह संदेश दिया गया कि महिलाओं को बराबरी का हक दिलाने के लिए निरंतर प्रयास जरूरी हैं।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar