Breaking News
Home / BREAKING NEWS / एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2515 तकनीकी खराबी से रद्द, रनवे पर फंसे यात्री, एयरपोर्ट पर हंगामा

एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2515 तकनीकी खराबी से रद्द, रनवे पर फंसे यात्री, एयरपोर्ट पर हंगामा


नई दिल्ली/इंदौर

नई दिल्ली:
दिल्ली से इंदौर जाने वाली Air India की फ्लाइट AI-2515 तकनीकी खराबी के चलते रद्द कर दी गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रनवे पर खड़े विमान में घंटों फंसे रहने और एयर कंडीशनिंग बंद होने से कई यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद एयरपोर्ट पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।

जानकारी के अनुसार, फ्लाइट रोजाना दोपहर 12:10 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 1:45 बजे इंदौर पहुंचती है। लेकिन इस बार तकनीकी समस्या के कारण विमान को उड़ान की अनुमति नहीं मिल सकी। पहले फ्लाइट में देरी हुई और शाम 5 बजे तक इंदौर पहुंचने की संभावना जताई गई, लेकिन बाद में इसे रद्द कर दिया गया।

घटनाक्रम की शुरुआत बोर्डिंग से पहले दो बार गेट बदलने से हुई, जिससे यात्रियों में भ्रम और अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। इसके बाद यात्रियों को विमान में बैठा दिया गया, लेकिन तकनीकी क्लीयरेंस न मिलने के कारण विमान लंबे समय तक रनवे पर खड़ा रहा। इस दौरान विमान के अंदर एसी बंद कर दिया गया, जिससे भीषण गर्मी में यात्रियों को कठिनाई झेलनी पड़ी।

काफी देर बाद विमान को वापस टर्मिनल पर लाया गया, जहां उतरते ही यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। यात्रियों ने एयरलाइन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रिफंड और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की। उनका आरोप है कि देरी और रद्दीकरण को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई और एयरलाइन का रवैया गैर-जिम्मेदाराना रहा।

कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। एक यात्री ने लिखा कि फ्लाइट का समय बार-बार बदला गया और आखिरकार बिना ठोस कारण बताए रद्द कर दिया गया।

वहीं Air India ने सफाई देते हुए कहा कि देरी परिचालन कारणों से हुई और यात्रियों को हुई असुविधा को कम करने के लिए टीम लगातार काम कर रही है।

एफवीओ:
फिलहाल यात्री एयरपोर्ट पर रिफंड और वैकल्पिक उड़ान की मांग को लेकर डटे हुए हैं। इस घटना ने एक बार फिर एयरलाइंस की सेवाओं और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

About One India 24 Live

Check Also

UK News: रूद्रपुर की सुशीला मेहंदीरत्ता बनीं उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की टॉपर, जानें सफलता की कहानी…

🔊 पोस्ट को सुनें उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित हो चुका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *