Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज में गैस सिलेंडर आपूर्ति की निगरानी के लिए डीएम ने बनाई टीमें

कन्नौज में गैस सिलेंडर आपूर्ति की निगरानी के लिए डीएम ने बनाई टीमें


बिग ब्रेकिंग : कन्नौज में गैस सिलेंडर आपूर्ति की निगरानी के लिए डीएम ने बनाई टीमें

कन्नौज से अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की सुचारू और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने सख्त कदम उठाया है। जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों की निगरानी के लिए तहसीलवार अधिकारियों की टीमों का गठन किया है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद की कन्नौज, छिबरामऊ और तिर्वा तहसीलों में संबंधित उपजिलाधिकारी (SDM), क्षेत्राधिकारी (CO) और पूर्ति निरीक्षक के नेतृत्व में टीमें बनाई गई हैं।

यह टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित गैस एजेंसियों की नियमित जांच करेंगी और गैस सिलेंडरों के स्टॉक, आमद तथा वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी रखेंगी।

प्रशासन का उद्देश्य है कि जनपद के सभी घरेलू गैस उपभोक्ताओं को समय पर और बिना किसी परेशानी के गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके और कहीं भी कालाबाजारी या अनियमितता न हो।

About One India 24 Live

Check Also

दिल्ली- भारी बारिश और आंधी की चेतावनी……….

🔊 पोस्ट को सुनें दिल्ली। उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत में बारिश और तूफान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *