Breaking News
Home / देश / 28 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेगी तब्बू और नागार्जुन की जोड़ी, कभी होते थे इनके अफेयर के चर्चे

28 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेगी तब्बू और नागार्जुन की जोड़ी, कभी होते थे इनके अफेयर के चर्चे


साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नागार्जुन ने अपने फिल्मी करियर में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। अब यह सुपरस्टार अपनी 100वीं फिल्म करने जा रहा है। इस फिल्म से जुड़ी सबसे खास बात यह है कि इसमें एक्टर के साथ उनकी एक्स गर्लफ्रेंड को देखा जाने वाला है।

नागार्जुन की इस फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि एक समय ऐसा था जब तब्बू को कथित तौर पर उनकी गर्लफ्रेंड बोला जाता था। अब दर्शक इस पुरानी जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। चलिए जान लेते हैं कि ये कौन सी फिल्म है और इसे किस टाइटल के साथ बनाया जाने वाला है।

दो दशक बाद साथ नजर आएंगे नागार्जुन कर तब्बू
नागार्जुन तब्बू को आखिरी बार फिल्म आविदा मां आविदा में देखा गया था। इसके बाद इन दोनों को कभी भी स्क्रीन पर साथ काम करते हुए नहीं देखा गया। अब खुद तब्बू ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि वो इस फिल्म में नागार्जुन के साथ नजर आने वाली हैं। भूत बंगला एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर शेयर करते हुए इस फिल्म के बारे में जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने चेयर पर क्लैपबोर्ड रखी हुई तस्वीर शेयर की है। इस पर किंग 100 लिखा है, जो इस फिल्म का टेंटेटिव टाइटल है।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा हमने किंग 100 की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म के साथ 28 साल बाद ये जोड़ी वापस लौट रही है। बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स में इनका गहरा पास्ट होने की बात कही जाती है।

लंबा चला था दोनों का अफेयर
नागार्जुन और तब्बू की पहली मुलाकात 1996 में हुई थी जब यह दोनों निल्ले पेल्लादाटा में काम कर रहे थे। 90 के दशक में इन दोनों के अफेयर की खूब चर्चा हुई। यह कहा जाता है कि जब दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था तब नागार्जुन पहले से शादीशुदा था। लगभग 10 से 15 साल तक दोनों एक दूसरे को डेट किया। तब्बू उनसे शादी करना चाहती थी और इस वजह से सुपरस्टार का घर टूटते टूटते बचा था।

यह कहा जाता है कि नागार्जुन अपनी पत्नी अमला को नहीं छोड़ना चाहते थे। वहीं एक्टर की पत्नी ने घर टूटने की खबरों को अफवाह बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि तब्बू के साथ उनकी अच्छी दोस्ती है। यह भी कहा जाता है कि एक दशक तक नागार्जुन के साथ रहने के बाद एक्ट्रेस ने उनसे अलग होने का निर्णय लिया क्योंकि उन्हें समझ आ गया था कि एक्टर के साथ उनका कोई फ्यूचर नहीं है।

About One India 24 Live

Check Also

ईरान संघर्ष पर अमेरिकी रक्षा सचिव का विवादित बयान, इसे बताया ‘दुनिया के लिए उपहार’

🔊 पोस्ट को सुनें वाशिंगटन- अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *