लखनऊ- यूपी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी प्रवीण कुमार ने एडीजी लखनऊ जोन का कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद जब वह कार्यालय पहुंचे तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें सलामी दी।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद एडीजी प्रवीण कुमार ने जोन के सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय किया और अधीनस्थ अधिकारियों को कानून व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराध और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एडीजी प्रवीण कुमार ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से किसी भी हाल में समझौता नहीं किया जाएगा और आम जनता की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। लखनऊ जोन में कानून व्यवस्था को लेकर उनका रुख सख्त माना जा रहा है।
गौरतलब है कि प्रवीण कुमार इससे पहले आईजी अयोध्या और आईजी मेरठ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar