Breaking News
Home / BREAKING NEWS / इकौना में तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर घायल, जिला अस्पताल भिन्गा रेफर

इकौना में तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर घायल, जिला अस्पताल भिन्गा रेफर


स्थान: इकौना, श्रावस्ती (यूपी)

इकौना–वीरपुर मार्ग पर ग्राम अकबरपुर गन्ना कांटा के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ई-रिक्शा लेकर मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार बिहार के जमुई जनपद के थाना सिकंदरा क्षेत्र के बीजूनगर निवासी विभीषण (55) पुत्र बच्चू लाल इकौना थाना क्षेत्र के नाज भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करते हैं। बुधवार को वह किसी काम से इकौना बाजार आए थे और शाम को पैदल ही वापस भट्ठे की ओर जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि जैसे ही वह इकौना से अकबरपुर गन्ना कांटा के पास पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से ई-रिक्शा लेकर फरार हो गया।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने घायल बुजुर्ग को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें संयुक्त जिला अस्पताल भिन्गा रेफर कर दिया।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *