श्रावस्ती जिला संवाददाता: के.के. गुप्ता
श्रावस्ती।
जनपद श्रावस्ती में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील इकौना में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्रावस्ती अश्वनी कुमार पांडे एवं जिला पुलिस प्रमुख राहुल भाटी ने की। इस दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।
तहसील दिवस के दौरान कुल 27 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मौके पर चार प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शीघ्र निस्तारण के लिए सौंपा गया।
आंकड़ों के अनुसार तहसील इकौना में 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से चार का निस्तारण किया गया। तहसील भिनगा में 11 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से दो का निस्तारण किया गया। वहीं तहसील जमुनहा में छह शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर तहसील इकौना में उप जिलाधिकारी पीयूष जायसवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमरनाथ यति, जिला आपूर्ति अधिकारी दीपक वाष्र्णेय, खंड विकास अधिकारी इकौना एवं गिलौला, लेखपाल अपूर्व यादव, राजस्व निरीक्षक इकौना एवं गिलौला, प्रभारी निरीक्षक इकौना परमानंद तिवारी सहित तहसील इकौना के कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राजकुमार गुप्ता, कमला देवी गुप्ता सहित कई मीडिया कर्मी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शेष शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएगा।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar