लखनऊ। दुबग्गा थाना क्षेत्र में अंधे की चौकी से कसमंडी मुख्य मार्ग पर स्थित लालनगर खेड़ा गांव के बाहर रोड से लगे प्रॉपर्टी डीलर के ‘बंद’ मकान को अज्ञात चोरों ने 30 जनवरी से एक फरवरी के बीच निशाना बनाया था। चोर घर की अलमारी का लाॅकर तोड़कर करीब एक करोड़ रुपये के कीमती जेवरात समेटकर फरार हो गए। घटना के बाद परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए घर में काम करने वाले नौकर और उसके एक दोस्त पर चोरी की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया था। एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है और न ही मामले में कोई गिरफ्तारी की गई है। स्थानीय लोगों में इसको लेकर काफी आक्रोश है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। देखना यह होगा कि पुलिस कब तक इस हाई-प्रोफाइल चोरी का खुलासा कर पाती है, या मामले को ठंडे बस्ते में डालकर हाथ पर हाथ धरे बैठी रहेगी।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar