प्रतापगढ़,यूपी।
महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत मिशन शक्ति अभियान में कक्षा 12 की छात्रा कु. शगुन तिवारी को एक दिन के लिए थाना उदयपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार की मातृ शक्ति योजना के उद्देश्यों को साकार करने के तहत आयोजित किया गया।
जनपद प्रतापगढ़ के अठेहा स्थित बीएसएस शिक्षा संस्थान की छात्रा शगुन तिवारी ने निर्धारित समय तक थानाध्यक्ष की जिम्मेदारियां संभालीं और थाने की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्हें पुलिस प्रशासन की कार्यशैली, शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया तथा महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाना है। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की पहल से बेटियों में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।
इस अवसर पर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता डा. काशीधर द्विवेदी, अरुण प्रकाश द्विवेदी, राकेश कुमार, अतुल मिश्रा तथा जिला पंचायत सदस्य अशोकधर द्विवेदी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट: डा. आर. आर. पाण्डेय, प्रतापगढ़
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar