Breaking News
Home / BREAKING NEWS / लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत

लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत


लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क किनारे बैठे एक युवक के ऊपर अचानक अनियंत्रित ट्रैक्टर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक सड़क किनारे बैठा हुआ था, तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे युवक पर चढ़ गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *