Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच- बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया आई स्कूल प्री स्टडी हाल का दूसरा वार्षिक महोत्सव

बहराइच- बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया आई स्कूल प्री स्टडी हाल का दूसरा वार्षिक महोत्सव


अमित कौशल
रूपईडीहा बहराइच

सीमांचल नगर पंचायत स्थित आई स्कूल प्री स्टडी हाल का गुरु किचन लॉन में बड़े ही धूमधाम से दूसरा वार्षिक उत्सव मनाया गया
कार्यक्रम का शुभ आरंभ संस्थापक प्रधानाचार्य संजीव कुमार भारतीय ने फीता काटकर किया


बच्चों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक एवं मनोहारी प्रस्तुतियां देकर उपस्थित मेहमानों एवं स्कूल स्टाफ का मन मोह लिया
विद्यालय के प्रिंसिपल संजीव भारतीय ने बताया कि यह विद्यालय स्थापना के बाद दूसरा वार्षिक उत्सव है
प्रत्येक बच्चों को उनकी उत्कृष्टता के लिए ट्राफियां और पदक दिए गए जिनमें वह निपुण थे


नन्हे मुन्ने बच्चों की कार्यक्रम में डिजिटल दुनिया से अलग होकर अपने आसपास के वास्तविक दुनिया से जुड़ना दिखाया गया
विद्यालय की ओर से अभिभावकों के लिए स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावकों के साथ समाजसेवी व्यापारी और पत्रकार बंधु सम्मिलित हुए

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *