Breaking News
Home / BREAKING NEWS / GONDA- विकास भवन में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा

GONDA- विकास भवन में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा


GONDA,NEWS-
लंबित आवेदनों के शत-प्रतिशत निस्तारण के निर्देश, अभ्युदय योजना की प्रगति पर सख्ती

आज दिनांक 16.02.2026 को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी महोदया की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, लंबित प्रकरणों तथा लक्ष्यपूर्ति की स्थिति पर गहन समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान पेंशन योजनाओं सहित अन्य योजनाओं में लंबित आवेदनों की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी लंबित आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार शत-प्रतिशत निस्तारण शीघ्र सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध रूप से लाभ प्राप्त हो सके। साथ ही अनावश्यक विलंब के लिए उत्तरदायित्व निर्धारित करने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत इम्पैनलमेंट की कार्यवाही का अंतिमकरण लंबित पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा एक सप्ताह के भीतर समस्त आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश दिए।

बैठक में छात्रवृत्ति योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। पाया गया कि कुछ आवेदन विद्यालय स्तर पर लंबित हैं। इस संबंध में निर्देशित किया गया कि विशेष कैंप आयोजित कर विद्यालय स्तर पर अवशेष डाटा का निस्तारण जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराया जाए।

अंत में मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का संचालन पूर्ण पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ किया जाए, ताकि शासन की मंशानुरूप अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा सके।

About One India 24 Live

Check Also

दिल्ली- भारी बारिश और आंधी की चेतावनी……….

🔊 पोस्ट को सुनें दिल्ली। उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत में बारिश और तूफान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *