गोण्डा में हाईकोर्ट अधिवक्ता की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
गोण्डा, यूपी।
गोण्डा जिले की कर्नलगंज तहसील क्षेत्र के दत्तनगर गांव में हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्र की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। मारपीट के दौरान अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्र को गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि पाटीदारी की पुरानी रंजिश और जमीन को लेकर विवाद के चलते यह घटना हुई। अधिवक्ता की मौत की खबर से साथी वकीलों में आक्रोश व्याप्त है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि oneindia24live न्यूज़ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
पूरा मामला कर्नलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुदईपुरवा गांव से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar