जिला संवाददाता — के.के. गुप्ता
श्रावस्ती। दिनांक 20 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश विधानसभा में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिक्षामित्रों का मानदेय ₹10,000 से बढ़ाकर ₹18,000 किए जाने की घोषणा के बाद जनपद के शिक्षामित्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
टेट पास शिक्षामित्रों के संगठन शिक्षक/शिक्षामित्र उत्थान समिति उत्तर प्रदेश की जनपद कार्यकारिणी, श्रावस्ती के समस्त शिक्षामित्रों की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बेसिक शिक्षामंत्री संदीप सिंह एवं सभी माननीय सांसदों और विधायकों का तहेदिल से आभार व्यक्त किया गया है।
शिक्षामित्रों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के दौर में यह मानदेय वृद्धि उनके लिए बड़ी राहत साबित होगी। पिछले नौ वर्षों से मानदेय में कोई वृद्धि नहीं होने के कारण वे आर्थिक रूप से कमजोर हो गए थे। ऐसे में यह निर्णय उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
जिलाध्यक्ष महेश मिश्र (मानव) ने कहा कि उन्हें अपने उदारमना मुख्यमंत्री पर पूर्ण विश्वास है कि जिस प्रकार मानदेय वृद्धि की गई है, उसी प्रकार RTE Act 2009, NEP 2020 और NCTE के मानकों को पूरा करने वाले योग्यताधारी टेट/सीटेट पास शिक्षामित्रों के नियमितीकरण का भी स्थायी समाधान निकाला जाएगा।
श्रावस्ती जिले के समस्त शिक्षामित्रों ने मानदेय वृद्धि का सहर्ष स्वागत करते हुए सरकार के प्रति हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar