Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोण्डा: सब्जी लेने निकले व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत,रामापुर नदी में उतराता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव,

गोण्डा: सब्जी लेने निकले व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत,रामापुर नदी में उतराता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव,


गोण्डा।

गोण्डा जिले के कौड़ियां थाना क्षेत्र में रामापुर नदी से एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बसभरिया गांव निवासी संजय (45) पुत्र किशोरी के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार संजय करीब सात दिन पहले घर से सब्जी लेने के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका, जिससे परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ था।

बृहस्पतिवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने रामापुर नदी में एक शव को पानी में उतराता देखा। सूचना मिलते ही कौड़ियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पहचान होने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रभारी क्राइम इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

About One India 24 Live

Check Also

दिल्ली- भारी बारिश और आंधी की चेतावनी……….

🔊 पोस्ट को सुनें दिल्ली। उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत में बारिश और तूफान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *