Breaking News
Home / BREAKING NEWS / MPNEWS: केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज जनता को किये समर्पित

MPNEWS: केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज जनता को किये समर्पित


केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज जनता को किये समर्पित

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार

सागौर/मानपुर, धार। लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सागौर एवं मानपुर स्थित ब्रिज क्रमांक 234 ए एवं 221 ए के दो रेलवे ओवर ब्रिजों का लोकार्पण कर उन्हें जनता की सेवा में समर्पित किया गया। लगभग 107 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इन दोनों ओवर ब्रिजों का निर्माण कार्य पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि ये ओवर ब्रिज क्षेत्र की जनता को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा प्रदान करेंगे। लंबे समय से क्षेत्रवासियों की यह मांग थी, जो आज पूर्ण हुई है।

उन्होंने बताया कि कुछ दिवस पूर्व ही उन्होंने इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन के प्रगतिरत कार्यों का विशेष ट्रॉली में बैठकर विस्तृत निरीक्षण किया था तथा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि निर्माण कार्य समय-सीमा में एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। आज इन ओवर ब्रिजों का लोकार्पण उसी प्रतिबद्धता का परिणाम है।

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने उपस्थित जनसमुदाय को विश्वास दिलाया कि शीघ्र ही लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों को रेलवे परिवहन की सीधी सुविधा मिलने जा रही है। रेल संपर्क प्रारंभ होने से आदिवासी अंचल में व्यापार, शिक्षा, रोजगार एवं स्वास्थ्य सेवाओं के नए अवसर विकसित होंगे और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का स्पष्ट संकल्प है कि आदिवासी अंचलों में विकास कार्य सर्वांगीण रूप से निरंतर चलते रहें। सड़क, रेल, बिजली, पानी और अन्य आधारभूत संरचनाओं का सुदृढ़ीकरण विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला है। केंद्र सरकार अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि सागौर एवं मानपुर के ये ओवर ब्रिज केवल यातायात की सुविधा नहीं, बल्कि क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक हैं। आने वाले समय में लोकसभा क्षेत्र में और भी विकास कार्यों को गति दी जाएगी, जिससे क्षेत्र समग्र प्रगति की ओर अग्रसर हो सके।

कार्यक्रम में धार भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती, रेलवे डीआरएम श्री अश्विनी कुमार जी सहित समस्त क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, आमजन एवं कार्यकर्ता बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए प्रसन्नता व्यक्त की।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *