Breaking News
Home / BREAKING NEWS / श्रावस्ती थाना इकौना क्षेत्र में एक युवक का शव जामुन के पेड़ से लटका मिला, इलाके में सनसनी

श्रावस्ती थाना इकौना क्षेत्र में एक युवक का शव जामुन के पेड़ से लटका मिला, इलाके में सनसनी


श्रावस्ती थाना इकौना क्षेत्र में एक युवक का शव जामुन के पेड़ से लटका मिला, इलाके में सनसनी ।

इकौना – थाना इकौना ग्राम टंडवा महंत सीताद्वार में शनिवार देर शाम 19 वर्षीय युवक का शव जामुन के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। जिससे गांव में सनसनी फ़ैल गई। विकास खंड इकौना ग्राम टंडवा महंत सीताद्वार निवासी सांवली प्रसाद उर्फ ननकऊ पुत्र रत्ती राम (उम्र 19 वर्ष) बीते 13 जनवरी से लापता हो गया था। शनिवार देर शाम गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर एक जामुन के पेड़ पर करीब 30 फुट ऊंचाई पर उसका शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना परिवारी जनों को मिलते ही सीओ भरत लाल पासवान, थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम बुलाई गई । पुलिस ने फोरेंसिक जांच के बाद शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम भिनगा भेज दिया ।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *