Breaking News
Home / BREAKING NEWS / अयोध्या- मकबरा बहुबेगम के एजेंट नियुक्त हुए जफरुल हसनैन, लोगों ने जताई खुशी……

अयोध्या- मकबरा बहुबेगम के एजेंट नियुक्त हुए जफरुल हसनैन, लोगों ने जताई खुशी……


अयोध्या।
जिलाधिकारी अयोध्या निखिल टीकाराम फुंडे के आदेश के क्रम में नगर मजिस्ट्रेट संजीव कुमार उपाध्याय ने संयुक्त विकास आयुक्त कार्यालय में हेड असिस्टेंट पद पर कार्यरत जफरुल हसनैन को वक्फ मकबरा बहुबेगम का एजेंट नियुक्त किया है।

जफरुल हसनैन की इस नियुक्ति पर स्थानीय लोगों और समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने खुशी जाहिर की है। इस अवसर पर मौलाना जफर अब्बास कुम्मी, शावेज़ जाफरी एडवोकेट, तवील अब्बास, हामिद जाफर मीसम, मुश्फिक तौकीर जैदी एडवोकेट, मौलाना इकबाल हैदर उर्फी, ज़ुर्रियत अब्बास, हसन रज़ा, अफाक मेहदी, दानिश हुसैन और अम्मार हुसैन सहित अन्य लोगों ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

लोगों का कहना है कि इस नियुक्ति से आने वाले त्यौहारों और मकबरा बहु बेगम से जुड़ी धार्मिक परंपराओं के निर्वहन में आ रही बाधाएं दूर होंगी। साथ ही व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से संचालित हो सकेंगी।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *