Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोंडा- जानलेवा हमले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया घटना में प्रयुक्त डंडा

गोंडा- जानलेवा हमले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया घटना में प्रयुक्त डंडा


गोंडा।
उत्तर प्रदेश पुलिस के अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विनीत जायसवाल के निर्देशन में थाना कर्नलगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जानलेवा हमले के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज अभिषेक दवाच्याँ के नेतृत्व में थाना कर्नलगंज पुलिस ने अभियुक्त बरखू पुत्र कामता निवासी ग्राम चंगेरिया, थाना कोतवाली कर्नलगंज को चंगेरिया रेलवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा चंगेरिया रेलवे ब्रिज के पास कुर्मीपुरवा जाने वाले मार्ग के किनारे गड्ढे से बरामद किया।

पुलिस के अनुसार 19 फरवरी 2026 को ग्राम चंगेरिया निवासी विष्णुदेव दीक्षित ने थाना कर्नलगंज में तहरीर देकर बताया था कि 18 फरवरी की रात करीब 10 बजे उनके पिता पर पुरानी रंजिश को लेकर प्रमोद पुत्र माताप्रसाद और अन्य लोगों ने शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे आरोपी भाग निकले। भागते समय आरोपियों ने कट्टे से फायरिंग भी की, जिसमें घर में मौजूद आर्यन दीक्षित गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस मामले में थाना कर्नलगंज में मुकदमा अपराध संख्या 97/2026 धारा 109(1), 115(2), 191(2), 191(3), 190, 352 बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मृत्युंजय सिंह, उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर, हेड कांस्टेबल महेंद्र प्रसाद और कांस्टेबल सुरेश कुमार राणा शामिल रहे।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *