Breaking News
Home / विदेश / अमेरिका-ईरान तनाव का असर: दुबई-मुंबई फ्लाइट किराया 1.21 लाख तक पहुंचा, यात्री परेशान

अमेरिका-ईरान तनाव का असर: दुबई-मुंबई फ्लाइट किराया 1.21 लाख तक पहुंचा, यात्री परेशान


:
अमेरिका-ईरान तनाव का असर: दुबई-मुंबई फ्लाइट किराया 1.21 लाख तक पहुंचा, यात्री परेशान

:
यूएई में कुछ समय फ्लाइट संचालन बंद रहने के बाद सीमित उड़ानें, टिकट के दाम कई गुना बढ़े

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा पर भी दिखाई देने लगा है। सुरक्षा कारणों से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कुछ समय तक कई उड़ानों का संचालन बंद रहा। हालांकि अब धीरे-धीरे फ्लाइट सेवाएं शुरू हुई हैं, लेकिन अभी भी सीमित संख्या में ही उड़ानें संचालित हो रही हैं।

इस स्थिति का सबसे ज्यादा असर यात्रियों पर पड़ रहा है। यूएई में फंसे कई यात्रियों को भारत लौटने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सीमित उड़ानों और कम रूट के कारण टिकट के दाम कई गुना तक बढ़ गए हैं।

वर्तमान में दुबई से मुंबई जाने वाली फ्लाइट का किराया करीब 60 हजार रुपये से लेकर 1.21 लाख रुपये तक पहुंच गया है। जबकि सामान्य दिनों में इसी रूट का टिकट लगभग 15 से 18 हजार रुपये में मिल जाता था। अचानक बढ़े किराए के कारण यात्रियों की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है।

यात्रियों का कहना है कि फ्लाइट्स की संख्या कम होने के कारण उन्हें मजबूरी में महंगे टिकट खरीदने पड़ रहे हैं। कई लोग सस्ती टिकट मिलने की उम्मीद में इंतजार भी कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल राहत मिलने की संभावना कम नजर आ रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक क्षेत्र में तनाव कम नहीं होता और फ्लाइट संचालन सामान्य नहीं हो जाता, तब तक टिकट के दाम ऊंचे बने रह सकते हैं।

About One India 24 Live

Check Also

Free Visa Country: अब बिना पासपोर्ट-वीजा के करें इस देश की सैर! बना भारतीय पर्यटकों के लिए सबसे बड़ा ‘Gateway’

🔊 पोस्ट को सुनें Bhutan Travel : अगर आप विदेश घूमने के शौकीन हैं लेकिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *