Breaking News
Home / BREAKING NEWS / श्रावस्ती- सुपरवाइजर की पिटाई से घायल मजदूर की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

श्रावस्ती- सुपरवाइजर की पिटाई से घायल मजदूर की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया


इकौना (श्रावस्ती)। मजदूरी करने के दौरान सुपरवाइजर की पिटाई से घायल एक मजदूर की शुक्रवार दोपहर उसके घर पर मौत हो गई। मृतक के पुत्र की तहरीर पर इकौना पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिन्गा भेज दिया।

जानकारी के अनुसार थाना इकौना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर बनकट पोखरा निवासी रामकुमार (पुत्र छेदी) बलरामपुर जनपद के थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के ग्राम भेदपुर अहिरौला में निर्माणाधीन पानी की टंकी पर मजदूरी कर रहे थे। उनके साथ मजदूर कल्लू व बलराम भी काम कर रहे थे। आरोप है कि 23 फरवरी को सुपरवाइजर इरशाद ने रामकुमार को एक कमरे में बंद कर बुरी तरह मारपीट की और करंट के झटके भी लगाए, जिससे वह बेहोश हो गए।

बताया जाता है कि सुपरवाइजर के कहने पर साथी मजदूर कल्लू व बलराम घायल अवस्था में रामकुमार को 23 फरवरी को उनके गांव छोड़ गए। इसके बाद पुत्र संजय सिंह ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर गुरुवार को उन्हें परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।

शुक्रवार दोपहर रामकुमार की घर पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना इकौना पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिन्गा भेज दिया।

मृतक के पुत्र संजय सिंह ने घटना के संबंध में 28 फरवरी को ही श्रीदत्तगंज थाना में आरोपी सुपरवाइजर इरशाद के खिलाफ मारपीट, धमकी और गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *