ब्यूरो रिपोर्ट: अवनीश चंद्र तिवारी
कन्नौज-नगर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सपा नेत्री शशिमा सिंह दोहरे द्वारा किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम का नेतृत्व सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान ने किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि होली का त्योहार भाईचारे और मोहब्बत का प्रतीक है। इस दिन सभी लोग आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सद्भाव के साथ एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार देश की एकता और अखंडता का संदेश देता है और नफरत फैलाने वाले लोग कभी भी इस भाईचारे को खत्म नहीं कर सकते।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव, पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे, वरिष्ठ सपा नेता जय कुमार तिवारी ‘बऊअन’, प्रदेश उपाध्यक्ष सयुस हसीब हसन, राष्ट्रीय सचिव राम शंकर लोधी, प्रदेश सचिव आकाश शाक्य, राजेश यादव, बबली दोहरे, विवेक पाल, मुकुट सिंह, अजय कश्यप, शकील अहमद, हुकुम सिंह, आशीष यादव, सोनम सिंह, राजेश पाल, विशाखा यादव, कौशर खान, मुस्ते हसन, अंगूरी दहाड़िया, कुसुम यादव, वीरेंद्र कटियार, कमलेश कटियार, ब्रजभान सिंह, शाहिद वारसी, इरफान खान (प्रधान), मुन्ने खान सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar