श्रावस्ती- इकौना थाना क्षेत्र में एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है और युवती की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र की एक महिला ने प्रभारी निरीक्षक इकौना को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि ग्राम पटखौली कलां निवासी राहुल पुत्र बालकराम और विक्रम पुत्र शोभाराम उसकी बेटी को 3/4 मार्च की रात बहला-फुसलाकर भगा ले गए। महिला का कहना है कि आरोपी युवक अक्सर उसके घर के आसपास आते-जाते रहते थे।
महिला के अनुसार जिस रात युवती गायब हुई, उस रात घर में एक मोबाइल फोन भी पड़ा मिला, जिसका नंबर तहरीर में दिया गया है। काफी तलाश के बाद भी युवती का कोई पता नहीं चल सका है। वहीं आरोपी युवक भी उसी रात से गांव से फरार बताए जा रहे हैं।
पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और युवती की तलाश के लिए पुलिस टीम जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। जल्द ही युवती को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar