Breaking News
Home / BREAKING NEWS / करनैलगंज में धर्म रक्षा सेतु की भव्य शोभायात्रा, पाँचवें वर्ष में उमड़ा आस्था और उत्साह का जनसैलाब

करनैलगंज में धर्म रक्षा सेतु की भव्य शोभायात्रा, पाँचवें वर्ष में उमड़ा आस्था और उत्साह का जनसैलाब


करनैलगंज (गोंडा)। राम नवमी के पावन अवसर पर करनैलगंज नगर में धर्म रक्षा सेतु के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। अपने पाँचवें वर्ष में प्रवेश कर चुकी इस शोभायात्रा में इस बार नगरवासियों का उत्साह और सहभागिता अभूतपूर्व रही। पूरे नगर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत एवं शत्रुघ्न आकर्षक रूप से सुसज्जित रथों पर विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

इस वर्ष शोभायात्रा के प्रमुख आकर्षणों में बाहुबली हनुमान एवं जायंट गोरिल्ला की झांकियाँ विशेष रूप से लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं फूलों से सजी गाय ने भी श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।

धर्म रक्षा सेतु सेवा ट्रस्ट के संस्थापक कनक बिहारी दास एवं विशाल कौशल के नेतृत्व में निकली इस शोभायात्रा को लेकर आयोजकों ने बताया कि पिछले पाँच वर्षों में आयोजन लगातार विस्तार और भव्यता की ओर अग्रसर है तथा हर वर्ष इसमें जनसहभागिता बढ़ती जा रही है।

शोभायात्रा में ब्रह्मकुमारीज संस्था की बहनों की भी सक्रिय भागीदारी रही। इसके अलावा कनक बिहारी दास, विशाल कौशल, अनुज जायसवाल, दीपक सोनी, अजय जायसवाल, अंकित जायसवाल, सोनू पुरवार, अरमान पुरवार, अप्पू मोदनवाल, मोहित मुन्नासेठ, अशोक सिंघानिया, भरतलाल कसेरा, शिवनंदन वैश्य, मोनू पुरवार, मोहित पांडे, कन्हैया लाल वर्मा, पिंटू गिरी, विश्वनाथ साह, अमित सिंहंघनिया, धर्मेंद्र सिंह कमांडो एवं कमलेन मोहन सिंह अपने दल-बल के साथ उपस्थित रहे।

इस आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिसमें नवयुवकों की विशेष भूमिका देखने को मिली। शोभायात्रा के दौरान पूरे नगर में “जय श्रीराम” के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा और करनैलगंज पूरी तरह भक्तिमय रंग में रंगा नजर आया।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *