Gonda, जनपद के शतप्रतिशत किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से आच्छादित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी Priyanka Niranjan ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से फार्मर रजिस्ट्री जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिले के सभी विकासखंडों में जाकर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लाभ और प्रक्रिया के बारे में जागरूक करेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि भविष्य में Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi, धान और गेहूं क्रय, फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड सहित खेती से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर ही दिया जाएगा। किसानों की सुविधा के लिए गेहूं क्रय केंद्रों पर भी फार्मर रजिस्ट्री की व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने बताया कि किसान जनसेवा केंद्र के माध्यम से, कृषि, राजस्व या पंचायत विभाग के कर्मचारियों की सहायता से फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं। इसके अलावा किसान अपने मोबाइल फोन से भी संबंधित लिंक डाउनलोड कर स्वयं रजिस्ट्री कर सकते हैं।
जिलाधिकारी के प्रयासों से जनपद में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति में तेजी आई है। अगस्त माह में जहां यह आंकड़ा 49 प्रतिशत था, वहीं अब बढ़कर 70.36 प्रतिशत हो गया है। पिछले छह महीनों में लगभग एक लाख अतिरिक्त किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री कराई है और प्रतिदिन इसमें वृद्धि हो रही है।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी Rinki Jaiswal, उपनिदेशक कृषि Prem Kumar Thakur, एसडीओ कृषि Shiv Shankar Chaudhary सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar