Breaking News
Home / BREAKING NEWS / GONDA : बुढ़वा मंगल पर उमड़ी आस्था की भीड़, श्री बटुक भैरवनाथ मंदिर में भक्तों का लगा तांता

GONDA : बुढ़वा मंगल पर उमड़ी आस्था की भीड़, श्री बटुक भैरवनाथ मंदिर में भक्तों का लगा तांता


RIPORT- रामयश गुप्ता

करनैलगंज
होली के पश्चात मंगलवार को मनाया जाने वाला बुढ़वा मंगल का पावन पर्व करनैलगंज नगर में बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के प्रसिद्ध श्री बटुक भैरवनाथ मंदिर में सुबह से ही नगर क्षेत्र तथा दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

मंदिर में भगवान श्री बटुक भैरवनाथ जी का भव्य श्रृंगार और आकर्षक सजावट देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और विधिवत दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

मेले में चाट, चूड़ी, बिंदी, खिलौने, गुब्बारे आदि की कई दुकानें सजी रहीं, जहां बच्चों और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *