लखनऊ।
राजधानी लखनऊ के चौक क्षेत्र में क्राइम ब्रांच और चौक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नकली और प्रतिबंधित सिगरेट के बड़े कारोबार का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 4480 डिब्बे नकली सिगरेट बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार बरामद सिगरेट की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी बाजार में नामी कंपनियों के नाम पर नकली सिगरेट बेच रहे थे। छापेमारी के दौरान ESSE Lights, ESSE Gold, Marlboro, Advance और Gold Flake ब्रांड के डिब्बे बरामद हुए, जिन पर ITC Limited कंपनी का नाम इस्तेमाल किया जा रहा था।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने पहले ग्राहक बनकर आरोपियों से संपर्क किया और सिगरेट की डिलीवरी के दौरान दोनों को दबोच लिया।
इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट, ट्रेडमार्क और तंबाकू अधिनियम समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar