बहराइच-
नगर के मोहल्ला किला स्थित महाजनी विद्यालय में ओनाय वैश्य समाज द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं और रंगारंग कार्यक्रमों का आनंद लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद प्रतिनिधि श्याम करन टेकड़ीवाल का स्वागत समाज के जिलाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, महामंत्री आशीष गुप्ता, उपाध्यक्ष कुमार केतन और अजय गुप्ता ने माल्यार्पण व पटका पहनाकर किया। इसके साथ ही समाज के संरक्षक कमल शेखर गुप्ता, उमा शंकर लोहिया, रुद्र कुमार गुप्ता, अशोक गुप्ता, सुशील गुप्ता सहित कई गणमान्य लोगों का भी सम्मान किया गया।

समारोह में समाज की महिला जिलाध्यक्ष हेमा निगम का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाओं ने राधा-कृष्ण के साथ फूलों की होली खेलते हुए सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान हाऊजी प्रतियोगिता और लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया। लकी ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार के रूप में वाशिंग मशीन, द्वितीय पुरस्कार एयर कूलर, तृतीय पुरस्कार इंडक्शन चूल्हा, चतुर्थ पुरस्कार फर्राटा पंखा और पंचम पुरस्कार टेबल फैन दिया गया। इसके अलावा 11 सांत्वना पुरस्कार भी विजेताओं को प्रदान किए गए।

समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों को हलुआ प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में युवा सदस्य हर्षित लोहिया, रवि प्रकाश गुप्ता, उत्कर्ष गुप्ता और विपिन गुप्ता सहित कई लोगों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। समारोह में समाज के अनेक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar