Breaking News
Home / BREAKING NEWS / प्रतापगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, हत्या के आरोपी सद्दाम को पिस्टल और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार 🚨

प्रतापगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, हत्या के आरोपी सद्दाम को पिस्टल और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार 🚨


प्रतापगढ़:
प्रतापगढ़ पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाना दिलीपपुर पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में हत्या जैसी जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने हत्यारोपी सद्दाम को चौखड़ा पुल के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद 32 बोर पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर और दिलीपपुर थाने में हत्या, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट: डॉ. आर. आर. पाण्डेय, प्रतापगढ़।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *