Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज- मानीमऊ कंपोजिट विद्यालय बना मिसाल, बच्चे खुद संभाल रहे कक्षाओं की स्वच्छता

कन्नौज- मानीमऊ कंपोजिट विद्यालय बना मिसाल, बच्चे खुद संभाल रहे कक्षाओं की स्वच्छता


रिपोर्ट: अवनीश चंद्र तिवारी

•राज्यमंत्री असीम अरुण ने किया विद्यालय का निरीक्षण

कन्नौज

समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बुधवार को कन्नौज के मानीमऊ स्थित कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में चल रहे स्वच्छता अभियान की सराहना की और इसे स्वच्छता के एक आदर्श मॉडल के रूप में विकसित करने के प्रयासों की जानकारी ली।


राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि होली पर विद्यालय को स्वच्छता किट उपलब्ध कराई गई थी, जिनकी मदद से बच्चे हर रोज अपने-अपने कक्षों की साफ-सफाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश की आश्रम परंपरा में भी विद्यार्थी खुद अपने आश्रम और परिसर को सजाने-संवारने की जिम्मेदारी निभाते थे। आज भी जापान जैसे देशों के विद्यालयों में कोई अलग से सफाईकर्मी नहीं होते, बल्कि बच्चे स्वयं अपने स्कूलों की सफाई करते हैं और उन्हें व्यवस्थित रखते हैं।

इससे उनमें अनुशासन, जिम्मेदारी और स्वावलंबन की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और स्वावलंबन का यह अनूठा प्रयोग बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसी सूत्र को अपनाते हुए कन्नौज के सभी विद्यालयों को प्रेरित किया जाएगा, ताकि बच्चे न केवल पढ़ाई में बल्कि जीवन के मूल्यों में भी आगे बढ़ सकें।

About One India 24 Live

Check Also

दिल्ली- भारी बारिश और आंधी की चेतावनी……….

🔊 पोस्ट को सुनें दिल्ली। उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत में बारिश और तूफान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *