विकास की दिशा में “पंचायत उत्सव भवन” का भूमि पूजन कर विधिवत शिलान्यास किया गया
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजन के साथ “पंचायत उत्सव भवन” का भूमि पूजन कर विधिवत किया गया शिलान्यास
गोण्डा-
ग्राम पंचायत पाल्हापुर, विकासखंड करनैलगंज में आज क्षेत्र के विकास की दिशा में “पंचायत उत्सव भवन” का भूमि पूजन कर विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर करनैलगंज के माननीय विधायक, जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अंकिता जैन तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत पाल्हापुर में स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजन के साथ की गई। माननीय विधायक करनैलगंज, जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अंकिता जैन ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन कर “पंचायत उत्सव भवन” की आधारशिला रखी। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने इस पहल का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
इस अवसर पर माननीय विधायक करनैलगंज श्री अजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पंचायत स्तर पर इस प्रकार के भवनों का निर्माण ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक, सांस्कृतिक तथा सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि “पंचायत उत्सव भवन” ग्रामीणों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों, बैठकों, प्रशिक्षणों तथा सामाजिक आयोजनों के लिए एक सुदृढ़ मंच उपलब्ध कराएगा। इससे गांव में विकासात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने अपने संबोधन में कहा कि शासन की मंशा है कि ग्राम पंचायतों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जाए। “पंचायत उत्सव भवन” का निर्माण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे ग्राम स्तर पर सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी और स्थानीय प्रशासन व ग्रामीणों के बीच समन्वय भी मजबूत होगा।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अंकिता जैन ने बताया कि भवन के निर्माण से ग्राम पंचायत में विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा सामाजिक गतिविधियों के आयोजन के लिए एक उपयुक्त स्थान उपलब्ध होगा। इससे ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ेगी और पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सभी के सहयोग का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी करनैलगंज सुश्री नेहा मिश्रा, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुशील कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे, जिलाध्यक्ष भाजपा अकबाल बहादुर तिवारी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, ग्राम प्रधान, पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar