Breaking News
Home / BREAKING NEWS / प्रतापगढ़- राजमतीपुर की प्रधान पूनम सिंह बनीं नारी सशक्तिकरण की मिसाल

प्रतापगढ़- राजमतीपुर की प्रधान पूनम सिंह बनीं नारी सशक्तिकरण की मिसाल


प्रतापगढ़।
जनपद प्रतापगढ़ के सांगीपुर स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के छठे दिन राजमतीपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पूनम सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए अनुशासन और स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला।

अपने संबोधन में ग्राम प्रधान पूनम सिंह ने कहा कि जीवन में अनुशासन, साफ-सफाई और स्वच्छता के बिना बेहतर जीवन की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से समाज में स्वच्छता और जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह, शिक्षक संत बहादुर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. आर.आर. पाण्डेय और डॉ. देवेंद्र सिंह ने भी शिविर को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व और सामाजिक जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर डॉ. विष्णु प्रताप सिंह ने किया। शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में अपनी सक्रिय सहभागिता दिखाई।

ब्यूरो रिपोर्ट: डॉ. आर.आर. पाण्डेय, प्रतापगढ़।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *