कन्नौज से अवनीश चंद्र तिवारी
बिग ब्रेकिंग कन्नौज
जल है तो कल है…
‘हर घर जल’ से कन्नौज में बदलेगी पेयजल व्यवस्था,
हर घर तक पहुंचेगा नल का पानी
– ऋतुकाला में जल अर्पण दिवस समारोह में बोले राज्यमंत्री असीम अरुण
. नगर को 70 करोड़ रुपये की जल परियोजना स्वीकृत
कन्नौज
ऋतुकाला में जल अर्पण दिवस के अवसर पर जनजागरूकता समारोह आयोजन हुआ।
इसका उद्देश्य ‘हर घर जल’ योजना के तहत जल संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। समारोह के मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने ग्रामीणों को जल के महत्व और उसके संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

राज्यमंत्री ने कहा कि ‘हर घर जल’ योजना के तहत क्षेत्र के हर नागरिक तक स्वच्छ पानी पहुंचाने का काम तेजी से किया जा रहा है।
मंत्री ने कहा कि कन्नौज की प्रत्येक ग्राम सभा में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है। कई गांवों में पानी की टंकिया बन चुकी हैं और कुछ जगहों पर टंकियां बन रही और पाइपलाइन से जल आपूर्ति शुरू हो गई है। कन्नौज नगर के लिए लगभग 70 करोड़ रुपये की जल परियोजना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वीकृति दी गई है, जिससे जल्द ही हर घर तक नल से पानी पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि टूटी सड़कों को जल्द ठीक होगी ।

राज्यमंत्री ने जलनिगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां भी सड़कें टूटी हैं, उसे ठीक किया जाए, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। समारोह में कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar