Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बांदा- मौरंग ट्रक चेकिंग के दौरान एसडीएम और ड्राइवर में विवाद, दोनों पक्षों ने लगाए आरोप

बांदा- मौरंग ट्रक चेकिंग के दौरान एसडीएम और ड्राइवर में विवाद, दोनों पक्षों ने लगाए आरोप


बांदा, संवाददाता। जनपद बांदा के गिरवा थाना क्षेत्र के बड़ोखर इलाके में मौरंग से भरे ट्रकों की चेकिंग के दौरान उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अमित शुक्ला और एक ट्रक चालक के बीच विवाद हो गया। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार, नरैनी के एसडीएम अमित शुक्ला अपनी टीम के साथ मौरंग परिवहन की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मध्य प्रदेश के रामपुर खदान से आ रहे एक ट्रक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने ट्रक नहीं रोका और आगे बढ़ गया। इसके बाद एसडीएम ने वाहन का पीछा कर उसे कुछ दूरी पर रुकवाया।

इस दौरान मौके पर ट्रक संचालन से जुड़े कई लोग पहुंच गए और एसडीएम से तीखी नोकझोंक होने लगी। विवाद बढ़ने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ट्रक व चालक को हिरासत में ले लिया।

ट्रक चालक कुलदीप तिवारी का आरोप है कि भीड़ होने के कारण वह तुरंत ट्रक नहीं रोक सका और आगे जाकर वाहन रोका, जिससे नाराज होकर एसडीएम व उनके साथियों ने उसकी पिटाई की। चालक का यह भी कहना है कि उसके पास सभी आवश्यक दस्तावेज मौजूद थे, फिर भी उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया।

वहीं, एसडीएम अमित शुक्ला ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि चेकिंग के दौरान ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की और पकड़े जाने पर उसके समर्थकों ने सरकारी कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *