Breaking News
Home / न्यूज़ / प्रतापगढ़-थाना उदयपुर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की भव्य विदाई, नम आंखों से दी गई भावभीनी विदाई

प्रतापगढ़-थाना उदयपुर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की भव्य विदाई, नम आंखों से दी गई भावभीनी विदाई


ब्यूरो रिपोर्ट: डॉ. आर.आर. पाण्डेय, प्रतापगढ़

प्रतापगढ़, संवाददाता। जनपद प्रतापगढ़ के थाना उदयपुर में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार की विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और गणमान्य लोगों ने भावभीनी विदाई दी।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य साँगीपुर द्वितीय अशोकधर द्विवेदी ने अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उनका कार्यकाल पूरी तरह निर्विवाद और निष्पक्ष रहा तथा अपनी कार्यशैली के कारण वे आम जनता के बीच काफी लोकप्रिय रहे।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार डॉ. आर.आर. पाण्डेय ने कहा कि इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करने का सराहनीय कार्य किया। उन्होंने अपने कार्यकाल में यह साबित किया कि वास्तविक पुलिसिंग कैसी होनी चाहिए, जिसे क्षेत्रवासी लंबे समय तक याद रखेंगे।

विदाई समारोह में ट्रेनी आईपीएस आफताब आलम, राजेन्द्र त्रिपाठी, राजेश शुक्ला, दिलीप माली, सुशील पाण्डेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का माहौल भावुक रहा और उपस्थित लोगों ने नम आंखों से इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार को विदाई दी।

About One India 24 Live

Check Also

गोण्डा- सीएमओ डॉ. संत कुमार पटेल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 102/108 एम्बुलेंस कर्मियों को किया सम्मानित….

🔊 पोस्ट को सुनें गोण्डा। जनपद गोण्डा में ई.एम.आर.आई. ग्रीन हेल्थ सर्विसेस संस्था द्वारा संचालित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *