लखीमपुर खीरी।
कोतवाली सदर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान कलामुद्दीन और शहबाज के रूप में हुई है। दोनों संदिग्ध अवस्था में बाइक के साथ जाते हुए पकड़े गए, जिनसे पूछताछ करने पर वाहन चोरी का मामला सामने आया।
पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कोतवाली सदर पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar