लखनऊ।
सुषमा खारवाल ने हजरतगंज स्थित मल्टीलेवल पार्किंग का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आईं, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

निरीक्षण के समय पार्किंग की लिफ्ट बंद पाई गई, जिस पर मेयर ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल इसे चालू कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा परिसर में गंदगी का अंबार मिलने से साफ-सफाई व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए।
सबसे गंभीर मामला बेसमेंट में अवैध रूप से कार बाजार और गैराज संचालित होने का सामने आया। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए मेयर के निर्देश पर अवैध गतिविधियों वाले स्थानों को तत्काल सील कर दिया गया।

मेयर ने अधिकारियों को साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कड़े निर्देश दिए, साथ ही पार्किंग में बने शौचालयों को खोलकर आमजन के उपयोग हेतु उपलब्ध कराने को कहा।
उन्होंने हजरतगंज की छवि बनाए रखने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह शहर का प्रमुख क्षेत्र है, यहां व्यवस्थाएं बेहतर होना जरूरी है।
मेयर सुषमा खारवाल ने कहा कि जनता से लिए जा रहे शुल्क के अनुरूप बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar