Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज- प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण, हुआ रोजगार मेला का आयोजन

कन्नौज- प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण, हुआ रोजगार मेला का आयोजन


प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण, हुआ रोजगार मेला का आयोजन

~781 युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

कन्नौज
प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर ‘वृहद रोजगार मेला–2026’ का भव्य आयोजन, 781 युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद कन्नौज के आई.टी.आई. बेहरीन परिसर में ‘वृहद रोजगार मेला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस वृहद रोजगार मेले में कुल 1343 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 26 प्रतिष्ठित एवं स्थानीय कंपनियों द्वारा 781 पदों पर रोजगार के अवसर प्रदान किए गए। चयन प्रक्रिया के उपरांत 781 युवाओं को मौके पर ही जॉब ऑफर लेटर वितरित किए गए। टाटा, जोमैटो सहित कई नामी कंपनियों ने युवाओं को आकर्षक रोजगार अवसर उपलब्ध कराए। चयनित अभ्यर्थियों में पवन शर्मा, शरद, संदीप कुमार, अनुज कुमार, अंजली श्रीवास्तव, प्रियंका, अयुष त्रिवेदी सहित अनेक युवा शामिल रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा० विधायक कैलाश राजपूत ने कहा कि सफलता केवल शैक्षिक डिग्री से नहीं, बल्कि कौशल, आत्मविश्वास और प्रभावी संवाद क्षमता से प्राप्त होती है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे झिझक और आत्मसंकोच को त्यागकर अपनी क्षमताओं पर विश्वास करें तथा पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु निरंतर प्रयासरत रहें। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण ही सफलता की वास्तविक कुंजी है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार सृजन के क्षेत्र में निरंतर अग्रणी बनता जा रहा है।

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में रोजगार के अवसरों की कमी नहीं है, बल्कि आवश्यकता है अपने कौशल को निखारने और लक्ष्य को स्पष्ट रूप से निर्धारित करने की। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी रुचि और योग्यता के अनुरूप कौशल विकसित करें तथा अवसरों का अधिकतम लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की लगभग 26 कंपनियों द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है तथा चयनित अभ्यर्थियों को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत ऑफर लेटर प्रदान किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अर्पित कुमार, सहायक निदेशक (सेवायोजन) उज्जवल सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे, उपायुक्त उद्योग प्रेमलाल, प्रधानाचार्य आई.टी.आई.अनुज कुमार मौर्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *