Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज-पहली बार जनगणना होगी पूर्ण डिजीटल मोड में, ~स्व-गणना का भी होगा प्राविधान

कन्नौज-पहली बार जनगणना होगी पूर्ण डिजीटल मोड में, ~स्व-गणना का भी होगा प्राविधान


अवनीश चंद्र तिवारी कन्नौज

कन्नौज
प्रथम बार जनगणना होगी पूर्ण डिजीटल मोड में, जिसमें स्व-गणना का भी होगा प्राविधान जनगणना में लगाये गये कार्मिको को प्रथम चरण में 9 हजार तथा द्वितीय चरण में 16 हजार का मानदेय दिया जायेगा।
जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में आयोजित जनगणना की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि जनगणना दो चरणों में सम्पन्न करायी जाएंगी। मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना- 22 मई से 20 जून, 2026 की अवधि में प्रथम चरण का कार्य पूर्ण किया जायेगा। जिसमें घर पर सूचीकरण में सभी भवनों, घरों, झुग्गियों की सूचीबद्धता। प्रत्येक घर में रहने वाले परिवारो का विवरण लिया जायेगा तथा डिजिटल सग्रहण में गणनाकर्ता मोबाइल एप पर डाटा दर्ज करेंगें तथा नागरिक स्वत भी गणना कर सकेंगें। उन्होनें कहा कि दूसरे चरण में जनसंख्या और जाति की गणना जो 9 से 28 फरवरी, 2027 तक होगी, जिसमें व्यक्गित गणना में प्रत्येक व्यक्ति का नाम, उम्र, लिंग आदि व्यक्तिगत जानकारी एकत्रित की जाएगी तथा आर्थिक एव सामाजिक आंकड़ों में कार्यरत एवं बेरोजगार व्यक्तियों की स्थिति, उद्योग, व्यवसाय आदि की स्थिति के आंकड़े एकत्रित किये जायेगें।
श्री आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कहा कि पहली बार जनगणना-2027 पूरी तरह से डिजिटल मोड में आयोजित की जायेगी, जिसमें स्व-गणना का भी प्राविधान होगा। कहा कि जनगणना में 606 सुपरवाइजर, 4243 प्रगणक कर्मिक लगाएं जाएंगें। जनगणना में लगाये गये कार्मिको को प्रथम चरण में 9 हजार तथा द्वितीय चरण में 16 हजार का मानदेय दिया जायेगा। उन्होनें कहा कि 5 अप्रैल से प्रगणक और पर्यवेक्षक का प्रशिक्षण प्रस्तावित हैं, जिन्हें कुल 56 फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षित करेगे। इस बैच में अधिकतम 50 प्रगणक और पर्यवेक्षक होगें। यह प्रशिक्षण 3 दिवसीय होगा। उन्होनें शिक्षा, पंचायतीराज, कृषि, सिचाईं, चकबंदी, बाल विकास पुष्टाहार विभाग आदि के कार्मिकों की सूची तैयार प्रस्तुत करने के निर्देश दिये, ताकि जनगणना का कार्य सकुशलता से सम्पन्न कराया जा सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी, अपर जिलाधिकारी देवेन्द्र सिंह, डिप्टी, ज्वंाइट मजिस्टेªेट/उप जिलाधिकारी सदर सुश्री वैशाली, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *