मिशन शक्ति
बालिकाओं एवं महिलाओं को चौपाल लगाकर योजनाओं के लेकर किया गया जागरुक
अवनीश चंद्र तिवारी कन्नौज
कन्नौज
चैत्र नवरात्रि के दृष्टिगत “मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत थानों पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत जन चौपाल लगाकर शासन द्वारा महिलाओं के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं के बारे में जागरुक किया गया।
पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम जन चौपाल आयोजित किए गए। अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा ग्राम, कस्बा, मोहल्ला, प्रमुख बाजार, चौराहों, शिक्षण संस्थानों एवं धार्मिक स्थलों पर भ्रमण कर चौपाल लगाकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में छात्राओं, बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
साथ ही साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए सोशल मीडिया, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल/लिंक एवं डिजिटल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई । इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान पंपलेट वितरित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया तथा उन्हें किसी भी आपात स्थिति में निःसंकोच हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar