Breaking News
Home / BREAKING NEWS / श्रावस्ती में सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

श्रावस्ती में सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित


✍️ रिपोर्टर:
के.के. गुप्ता, वरिष्ठ संवाददाता, श्रावस्ती

📍 श्रावस्ती, 24 मार्च 2026
शासन एवं परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार आयोजित जनपदीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के सम्मान में आज महामाया राजकीय महाविद्यालय, श्रावस्ती में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य, जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना श्री रामबिहारी वाजपेयी एवं यात्री कर अधिकारी श्री महेश वर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया। इसके पश्चात छात्रा संध्या द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया और प्राचार्य द्वारा अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य एवं नोडल उच्च शिक्षा डॉ. धर्मेन्द्र गुप्त ने अपने संबोधन में सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने पूर्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. उदित नारायण पाण्डेय की आगामी पुस्तक ‘समझावनपुर’ के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय जोश और लापरवाही से बचना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान जनपद स्तर पर विजयी 18 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया, जबकि नकद पुरस्कार राशि उनके खातों में स्थानांतरित की जाएगी।
यात्री कर अधिकारी श्री महेश वर्मा ने अपने संबोधन में हेलमेट, सीट बेल्ट और वैध ड्राइविंग लाइसेंस के उपयोग की अनिवार्यता पर जोर दिया। वहीं मुख्य अतिथि श्री वाजपेयी ने सभी से अपील की कि न केवल स्वयं यातायात नियमों का पालन करें, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशुतोष मिश्र ने कुशलतापूर्वक किया, जबकि आभार ज्ञापन डॉ. उपेन्द्र कुमार सोनी द्वारा व्यक्त किया गया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. सत्य प्रकाश वर्मा, श्री माधव राज, श्री झींगुर शुक्ला एवं श्री महेश का विशेष योगदान रहा।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *