_प्लेटलेट और ऑक्सीजन के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं- मंत्री
RIPORT- अवनीश चंद्र तिवारी
कन्नौज
स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती…
तिर्वा मेडिकल कॉलेज के मरीज नहीं होंगे रेफर, ब्लड कंपोनेंट मशीन और एलएमओ प्लांट शुरू,राज्यमंत्री असीम अरुण ने किया उद्घाटन, बोले- अब प्लेटलेट और ऑक्सीजन के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं
कन्नौज के तिर्वा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बेहतर और तुरंत इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को ब्लड कंपोनेंट मशीन और लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एल.एम.ओ) प्लांट की शुरुआत की गई। इन अत्याधुनिक सुविधाओं का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने किया।
इस अवसर पर राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की सुविधाएं लगातार मजबूत हो रही हैं और यह क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत बन रहा है। उन्होंने बताया कि नई ब्लड कंपोनेंट मशीन लगने से अब प्लेटलेट्स और आरबीसी जैसे खून के जरूरी हिस्से यहीं अलग करके मरीजों को दिए जा सकेंगे, जिससे उन्हें दूसरे जिलों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि एलएमओ प्लांट शुरू होने से अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी और इमरजेंसी मरीजों को अब यहीं बेहतर और समय पर इलाज मिल सकेगा। यह सुविधा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि और मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स उपस्थित रहे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar