Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज-सपाइयों ने धूम धाम से मनाई सम्राट अशोक की जयंती

कन्नौज-सपाइयों ने धूम धाम से मनाई सम्राट अशोक की जयंती


~अखिलेश यादव का नेतृत्व नया उत्तर प्रदेश जो समावेशी, समतामूलक और न्यायपूर्ण होगा_बऊअन तिवारी

कन्नौज ब्यूरो RIPORT- अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज
समाजवादीयों ने जिला पार्टी कार्यालय पर सम्राट अशोक की धूम धाम से मनाई जयंती और उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला

कार्यक्रम सामाजिक समरसता, ऐतिहासिक चेतना और पिछड़े-दलित-आदिवासी वर्गों की राजनीतिक भागीदारी के सशक्त प्रतीक रूप में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कलीम खान ने की ।

वरिष्ठ सपा नेता जय कुमार तिवारी उर्फ “बऊअन नें सम्राट अशोक जयंती पर सार्वजानिक अवकाश कि मांग करते हुए कहा कि हम सम्राट अशोक के वंशज हैं, जिन्होंने सत्ता को जनकल्याण का माध्यम बनाते हुए अखंड भारत का निर्माण किया। लेकिन आज भाजपा सरकार ऐसे महापुरुष के इतिहास को मिटाने का षड़यंत्र कर रही है। हम उस राजनीति के ख़िलाफ़ हैं जो केवल मंदिर-मस्जिद, जाति-धर्म के नाम पर समाज को बाँटती है। अखिलेश यादव का नेतृत्व नया उत्तर प्रदेश बनाएगा – जो समावेशी, समतामूलक और न्यायपूर्ण होगा।

हसीब हसन सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि सम्राट अशोक ने हिंसा छोड़कर धर्म और नीति का मार्ग अपनाया, ये सभी महापुरुष शोषित, वंचित, पिछड़े और गरीब वर्गों के प्रेरणास्त्रोत हैं। आज भाजपा की सरकार इन्हीं महापुरुषों की विरासत को दबाने, उनका इतिहास मिटाने और जातीय श्रेष्ठता का झूठा नैरेटिव थोपने में लगी है।

वरिष्ठ सपा नेता शिबू तिवारी नें अपने वक्तव्य में कहा हमारे पुरखों सम्राट अशोक ने समाज को जोड़ने, ज्ञान के प्रचार-प्रसार और न्यायपूर्ण शासन की आधारशिला रखी थी। समाजवादी पार्टी उन्हीं मूल्यों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।

वरिष्ठ नेता नितिन यादव ने कहा कि भाजपा के पास और कोई राजनीत नहीं है सिर्फ हिंदू मुस्लिम को आपस में लड़ाने का कार्य करती आई जब भाजपा का इससे भी दिल न भरा तो यूजीसी का फार्मूला खेल कर सभी जातियों का आपस में लड़ाने का कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि जनता सब जान चुकी है और 2027 में पीडीए को वोट देकर कन्नौज सांसद को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेगी।

इस दौरान वरिष्ठ नेता कल्लू पांडेय,अनूप बाजपेई,पवन अवस्थी, रिंक्कू सिद्धिकी,आनंद बाबू यादव,नेम सिँह यादव, राजू यादव,चंदन,इमरोज सिद्दीकी,
आदि दर्जनों सपाई उपस्थित रहे।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *