कन्नौज |
ब्यूरो – अवनीश चंद्र तिवारी
कन्नौज में रामनवमी के पावन अवसर पर मकरंदनगर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भक्ति, सेवा और सौहार्द का अनूठा संगम देखने को मिला। समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक उत्साह के साथ आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की गई।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत कन्या पूजन से हुई। इस दौरान पार्टी नेताओं ने कन्याओं के पैर पखारकर उन्हें उपहार भेंट किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

वरिष्ठ सपा नेता जय कुमार तिवारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि त्यौहार हमें एक-दूसरे से जुड़ने और मानवता की सेवा का संदेश देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर प्रसाद वितरण में भाग लिया। मंदिर परिसर ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गुंजायमान रहा और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर छिबरामऊ विधायक अरविंद यादव, पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह यादव, विजय कुमार तिवारी “छोटे बाउअन”, शीबू तिवारी, नितिन यादव, कल्लू पांडेय, प्रबल प्रताप सिंह, अनूप बाजपेई, चंदन अग्निहोत्री, पदम सिंह, रिंकू सिद्दीकी और इमरोज सिद्दीकी सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar