लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के करीब 40 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार हवाएं लगभग 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। अगले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं। आंधी और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान लखनऊ समेत करीब 10 जिलों में बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, उनमें अंबेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, गोरखपुर, बिजनौर, सहारनपुर, शामली, प्रयागराज, मेरठ, मऊ, मुजफ्फरनगर, सोनभद्र और वाराणसी सहित कई जिले शामिल हैं।
प्रशासन ने किसानों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें, खुले स्थानों पर जाने से बचें और बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar