Breaking News
Home / BREAKING NEWS / सोनभद्र- प्रेम-प्रसंग में खौफनाक साजिश: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर शव डैम में फेंका

सोनभद्र- प्रेम-प्रसंग में खौफनाक साजिश: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर शव डैम में फेंका


सोनभद्र- जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जहां कथित प्रेम-प्रसंग ने खौफनाक मोड़ ले लिया। नौगढ़वा गांव में एक प्रॉपर्टी डीलर की उसकी कथित प्रेमिका ने अपने पति और भांजे के साथ मिलकर हत्या कर दी और शव को सिरसा डैम में फेंक दिया।

मृतक की पहचान चंदौली निवासी 50 वर्षीय कुंवार मौर्या के रूप में हुई है, जो प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते थे। जानकारी के अनुसार, 22 मार्च को वह अपने ड्राइवर रोहित के साथ सोनभद्र पहुंचे थे और अपनी कथित प्रेमिका लीलावती के घर ठहरे थे। इसी दौरान आरोपियों ने हत्या की साजिश रच डाली।

घटना का खुलासा मृतक के ड्राइवर रोहित ने किया। उसने बताया कि घटना की रात लीलावती ने उसे जगाकर हत्या की जानकारी दी और धमकी देते हुए शव ठिकाने लगाने में मदद करने के लिए मजबूर किया। इसके बाद आरोपियों ने शव को कार की डिग्गी में रखकर सिरसा डैम ले जाकर पत्थरों से बांधकर गहरी खाई में फेंक दिया।

डर के कारण कुछ दिन तक चुप रहने के बाद ड्राइवर ने चंदौली पहुंचकर मृतक के परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर डैम में सर्च ऑपरेशन चलाया और शव बरामद कर लिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मुख्य आरोपी महिला, उसके पति व भांजे की तलाश शुरू कर दी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

फिलहाल यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा पूरी तरह कर दिया जाएगा।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *