Breaking News
Home / BREAKING NEWS / UP में मौसम का यू-टर्न! कल से अगले चार दिन आसमान से बरसेगी आफत… आंधी, तूफान और बारिश का Alert

UP में मौसम का यू-टर्न! कल से अगले चार दिन आसमान से बरसेगी आफत… आंधी, तूफान और बारिश का Alert


लखनऊ : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई। विभाग के अनुसार, 29 मार्च से एक अप्रैल के बीच राज्य में बारिश का नया और अधिक सक्रिय दौर शुरू होने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी बयान के अनुसार, मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश और बूंदाबांदी से प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।

29 मार्च की देर शाम से बारिश का ताजा दौर शुरू
हालांकि, इस प्रणाली के कमजोर पड़ने के बाद 28 और 29 मार्च के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से छह डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से फिर तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। आईएमडी के मुताबिक, 29 मार्च की देर शाम या रात से बारिश का ताजा दौर शुरू हो सकता है, जो मार्च के अंत तक जारी रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी दो से चार डिग्री सेल्सियस तक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

अन्य जिलों में कैसा रहेगा मौसम का हाल
राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक है। सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच शहर में 2.6 मिलीमीटर (मिमी) वर्षा दर्ज की गई। अन्य स्थानों में शाहजहांपुर में तीन मिमी और मुजफ्फरनगर में छह मिमी वर्षा दर्ज की गई। हरदोई, कानपुर, गोरखपुर और बरेली समेत कई जिलों में हल्की बारिश की सूचना है।

About One India 24 Live

Check Also

पवन खेड़ा का हिमंत बिस्वा शर्मा की पत्नी पर तीन पासपोर्ट रखने का आरोप, CM ने दिया जवाब

🔊 पोस्ट को सुनें नेशनल डेस्क: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *