Breaking News
Home / BREAKING NEWS / श्रावस्ती: महिला हत्या मामले में अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं 1.50 लाख रुपये का अर्थदंड

श्रावस्ती: महिला हत्या मामले में अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं 1.50 लाख रुपये का अर्थदंड


श्रावस्ती, 28 मार्च, 2026। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश और ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत महत्वपूर्ण और चिन्हित मामलों में अपराधियों को सजा दिलाने की प्रक्रिया लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना मल्हीपुर पर पंजीकृत मुकदमे में महिला हत्या व साक्ष्य छुपाने के आरोपी ध्रुव यादव को आजीवन कारावास और ₹ 1,50,000 के अर्थदंड से दंडित किया गया।

मामला धारा 302 और 201 भा0द0वि0 के अंतर्गत दर्ज किया गया था। अभियुक्त ने सामान्य आशय से महिला की हत्या की और शव को तालाब में फेंक कर साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास किया। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम, जिला शासकीय अधिवक्ता, विशेष लोक अभियोजक तथा कोर्ट पैरोकारों की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप अदालत ने दोषसिद्ध कर सजा सुनाई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत महिला संबंधी अपराधों में दोषियों को शीघ्र सजा दिलाना प्राथमिकता है। इस पहल से न केवल अपराधियों को सजा मिलती है, बल्कि आम जनता में न्याय व्यवस्था पर भरोसा भी बढ़ता है।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *