Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज- जिलाधिकारी ने किया पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण

कन्नौज- जिलाधिकारी ने किया पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण


रिपोर्ट- अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज
जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने आज छिबरामऊ एवं अकबरपुर के मध्य स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईंधन की उपलब्धता, माप-तौल की शुद्धता, उपभोक्ताओं की सुविधा तथा अभिलेखों के संधारण की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को पारदर्शिता एवं सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में जनपद में डीजल, पेट्रोल एवं एल.पी.जी. स्टॉक की स्थिति, आमद एवं बिक्री की समीक्षा हेतु व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। उपजिलाधिकारी छिबरामऊ, तहसीलदार छिबरामऊ एवं पूर्ति निरीक्षक छिबरामऊ की टीम तथा जिला पूर्ति अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक सदर एवं पूर्ति निरीक्षक तिर्वा की टीम द्वारा अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर जाकर जांच की गई। छिबरामऊ क्षेत्र में 02 पेट्रोल पंप एवं 01 गैस एजेंसी तथा तिर्वा क्षेत्र में 03 पेट्रोल पंप एवं 02 गैस एजेंसी का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंपों पर ईंधन की बिक्री सामान्य पाई गई तथा आमद की स्थिति संतोषजनक रही। गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ पूर्व की अपेक्षा नियंत्रित पाई गई। एजेंसियों को ई-केवाईसी कार्य हेतु पृथक काउंटर/विंडो स्थापित कर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे उपभोक्ताओं को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े।

जनपद में संचालित 82 पेट्रोल पंपों पर डीजल का प्रारंभिक संयुक्त स्टॉक 969 केएल तथा पेट्रोल का 882 केएल उपलब्ध है। विगत दिवस डीजल की कुल बिक्री 483 केएल एवं पेट्रोल की 190 केएल दर्ज की गई। इसी प्रकार जनपद की 28 गैस एजेंसियों पर घरेलू एल.पी.जी. का प्रारंभिक स्टॉक 14,299 सिलेंडर है। विगत दिवस कुल बिक्री 3,836 सिलेंडर तथा आमद 6,103 सिलेंडर रही। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि जनपद में ईंधन एवं घरेलू एल.पी.जी. का स्टॉक पर्याप्त एवं संतोषजनक स्थिति में उपलब्ध है।

जिला पूर्ति अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से ईंधन की खरीद एवं भंडारण न करें तथा एल.पी.जी. उपभोक्ता निर्धारित समय पर बुकिंग कर ही रिफिल प्राप्त करें, ताकि सभी उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से आपूर्ति मिलती रहे। प्रशासन द्वारा निरंतर निगरानी रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी अथवा अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *