Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज-डीएम व एसपी ने सुनी आमजन की समस्या,दिए निस्तारण के निर्देश

कन्नौज-डीएम व एसपी ने सुनी आमजन की समस्या,दिए निस्तारण के निर्देश


“थाना समाधान दिवस”

रिपोर्ट अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज
थाना समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनी जन समस्याएं, त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश

थाना छिबरामऊ में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा आमजन की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया।

इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं, जिन पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर, पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने निर्देशित करते हुए कहा कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त सभी शिकायती प्रार्थना-पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

थाना समाधान दिवस के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे तथा प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही तत्काल प्रारंभ की गई।

About One India 24 Live

Check Also

दिल्ली- भारी बारिश और आंधी की चेतावनी……….

🔊 पोस्ट को सुनें दिल्ली। उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत में बारिश और तूफान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *